मऊ, नवम्बर 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के बीजपुरा में सोमवार को गांव में खड़ंजा लगवा रहे प्रधान पति को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। बचाने आए श्रमिकों के साथ भी मारपीट की थी। प्रधान पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के बिजपुरा गांव के ग्राम प्रधान के पति सत्या चौहान सोमवार की दोपहर गांव में चकरोड का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के बृजेश यादव और अभिषेक यादव मौके पर आए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। प्रधान पति ने जब कार्य बंद कराने से इंकार कर दिया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधान पति को बचाने आए मनरेगा श्रमिकों से भी आरोपियों ने मारपीट की और गाली गलौज करते हुए जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.