गोरखपुर, अप्रैल 15 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोक्टा-जैतपुर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए खरैला के ग्राम प्रधान चंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला को पत्र लिखकर मार्ग पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने की मांग की है। आगे उन्होंने सीईओ गीडा व एसडीएम सहजनवा को भी पत्रक देकर आवादी क्षेत्र में मार्ग पर ब्रेकर बनाने की मांग की। ​विधायक को दिए पत्रक में प्रधान ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों के जीवन पर सदैव मौत का खतरा मंडराता रहता है। यह भी पढ़ें- खांडामौदा चौक पर हादसे के 5 दिन बाद भी प्रशासन बेखबर, सुरक्षा के नाम पर शून्य पहल से ग्रामीणों में आक्रोश उन्होंने हालिय...