हरदोई, अप्रैल 2 -- सांडी। ग्रामसभा में इण्टरलॉकिंग सड़क किनारे बनाई गई नाली को लेखपाल की ओर से सजातीय लोगो के पक्ष में मौके पर बैठकर बंद कराने के आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान की ओर से वीडियो क्लिप के साथ सीडीओ समेत अधिकारियों से शिकायत की गई। बीडीओ के निर्देश पर पहुंचे एडीओ पंचायत ने जांच कर नाली बंद करने को गलत बताया है। वहीं लेखपाल रिशी यादव ने बताया कि ग्रामीणों की गहरी नाली बनाने की शिकायत के चलते नाली की गहराई कम कराई गई है। इससे विकास विभाग और राजस्व विभाग आमने सामने आ गए हैं। ग्रामसभा लमकन के मजरे सनफरा में बीते दिनों ग्रामसभा की ओर से इण्टरलॉक सड़क और नाली बनाई गई। सोमवार को ग्रामप्रधान आंकाक्षा राजपूत की ओर से सीडीओ सान्या छाबड़ा समेत अधिकारियों से की गई शिकायत में लेखपाल पर सजातीय लोगों के पक्ष में मौके पर बैठकर नाली को बंद कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.