प्रधान ने महिला को बुरी नियत से घसीटा, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि 22 जून को दोपहर ग्राम प्रधान हलका लेखपाल आया और दरवाजे की जमीन की पैमाइश कराने लगा। उसने मना किया तो खुन्नस में प्रधान व उसके साथी ने गाली-गलौज की। आरोप है कि घर में इज्जत बचाकर वह भागी तो दोनों अंदर आ गए और उसे बुरी नियत से पकड़ कर घसीटा। मारपीट की और धमकाते हुए भाग गए। बचाव में आए पति को भी चोंटे आईं। पुलिस ने चौसड़ ग्राम प्रधान चुन्नू व उसके साथ गंगाराम पुत्र अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट यह भी पढ़ें- झगड़ रहे पति-पत्नी के बीच आए पड़ोसी को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.