बलिया, मार्च 3 -- मनियर। इलाके के रिगवन के प्रधान सत्येंद्र पाठक उर्फ लड्डू की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन पर सदस्यों को अंगवस्त्रम और मिठाई देकर सम्मानित की गयी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक मनाएं ताकि पर्व की खुशी बरकरार रहे। इस मौके पर जय प्रकाश पाठक, धर्मेन्द्र पाण्डेय, राजकिशोर पर्वत, दयाशंकर पर्वत, गोपाल यती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...