संतकबीरनगर, जून 23 -- बघौली। हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा क्षेत्र के कोलकी चमरसन के रहने वाले आनंद की हुई निर्मत हत्या से पीड़ित परिवार ऊबर नहीं पा रहा है। पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान ने मृतक आनंद की पत्नी मीना को एक बिस्वा जमीन देने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा है। प्रस्ताव पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश कराकर पीड़िता को कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।कोलकी चमरसन के प्रधान विश्वनाथ ने बताया कि आनंद की हत्या के बाद परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिजनों के चेहरे पर गुस्से और आंखों में छलक उठा दर्द ऐसे में परिवार के पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए पीडित पत्नी मीना को जमीन उ...