पीलीभीत, जून 16 -- कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़ा डालने गए नगरपालिका के वाहन चालक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। विरोध पर चालक की लात घूसों से पिटाई लगा दी। जानकारी लगते ही नगरपालिका कर्मचारी सहित कई लोग कोतवाली पहुंच गए और घटना पर नाराजगी व्यक्त की। चालक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला हबीब गंज गौटिया के रहने वाले मोहित कुमार पुत्र रामकुमार नगरपालिका में कूड़ा ढोने वाले वाहन के चालक हैं। मंगलवार को मोहित नगर का कूड़ा वाहन में भरकर मुझा रोड पर कूड़ा निस्तारण केंद्र पर डालने गए थे। आरोप है वहां एक गांव के प्रधान कुछ लोगों के साथ मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नाला सफाई करते समय पालिका के सफाईकर्मियों से अभद्रता, दी तहरीर उन्होंने मोहित को वहां कूड़ा डालने से मना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...