उरई, फरवरी 10 -- उरई। विकास खण्ड रामपुरा के ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राजनीतिक द्वेषवश बार-बार झूठी शिकायतें कराने, धमकी देने और उत्पीड़न का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मंगलवार को गोरा चिरैया की ग्राम प्रधान सीमा देवी ने डीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह वर्ष 2020 से ग्राम प्रधान के रूप में कार्यरत हैं और ग्राम विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही हैं। कहा कि गांव के एक व्यक्ति राजनीतिक रंजिश के चलते विभिन्न विभागों में लगातार झूठी व निराधार शिकायतें कर रहा है। इन शिकायतों की कई स्तरों पर जांच कराई गई, जिनमें संबंधित अधिकारियों द्वारा उन्हें निर्दोष पाया गया। इसके बावजूद शिकायतों का सिलसिला जारी है, जिससे उन्हें मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि उक्त...