रामगढ़, फरवरी 16 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर परिसर में डाक अधीक्षक हजारीबाग निरंजन कुमार और डाक निरीक्षक आशीष पांडे के निर्देश पर डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित डाक विभाग की अन्य सेवाएं को जन जन तक पहुंचाने के उद्येश्य से शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ पोस्टमास्टर मनोज कुमार, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय और सांसद प्रतिनिधि मीडिया धनंजय कुमार पुटूस ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर मनोज कुमार और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने सांसद प्रतिनिधि को सम्मानित करते हुए डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित डाक विभाग की अन्य सेवाएं बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, एमआईएस खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र खाता, सीनियर सिटीजन खाता सहित अन्य सेवाएं की जानकारी दी...