पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के प्रधान डाक घर में मंगलवार से एटीएम की सुविधा आम जनता को मिलने लगी। प्रधान डाकघर पूर्णिया में डाक निदेशक पवन कुमार (मुख्यालय बिहार सर्किल पटना) के द्वारा उदघाटन किया गया। इस मौके पर डाक अधीक्षक नवीन कुमार, पोस्ट मास्टर पूर्णिया प्रधान डाकघर बीरेन्द्र मेहता, डाक निरीक्षक पूर्णिया केन्द्रीय सौरभ कुमार , डाक निरीक्षक पूर्णिया पश्चिमी संतोष कुमार चौधरी एवं सभी डाक कर्मी व आम जनता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...