प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बाहर भागे कर्मचारी
बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता प्रधान डाकघर बांदा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल के माध्यम से मिली सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। अफरा तफरी के बीच कर्मचारी बाहर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पूरे परिसर की डाग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर 2.10 बजे ब्लास्ट होगा। आपके पासपोर्ट, डाक परिसर और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी तुरंत बाहर निकालें और नाक और मुंह ढक लें। इसकी जानकारी मिलते ही डाकघर मे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर आफिस से बाहर भाग निकले। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.