मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। न्यायिक पदाधिकारी पवन कुमार पांडेय ने सोमवार को मधुबनी के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप कामकाज संभाल लिया। श्री पांडेय इससे पूर्व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना में सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2018 में बिहार सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत बेतिया व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2024 में पदोन्नति के बाद शेखपुरा व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए थे। जिला जज के रूप में योगदान के बाद अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों में खुशी है। लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.