मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने बुधवार को पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह व दत्तक गृह का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव राधेश्याम भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पर्यवेक्षण व बाल गृह के संचालकों व दत्तक गृह की संचालिका को परिसर में खुली खिड़कियां व बरामदे को स्लाइडर से घेरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने इन गृहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व बच्चों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...