गढ़वा, मार्च 21 -- केतार, प्रतिनिधि। गढ़वा कोर्ट के प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद ने शनिवार की दोपहर मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में घूम घूम कर सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मां से पूरे जिला में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा कर साफ सफाई सहित मंदिर के भव्य सजावट की सराहना की। साथ ही पहाड़ की तलहटी में अवस्थित मंदिर के प्राकृतिक दृश्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मां के दर्शन पूजन के बाद उन्हें काफी सुकून मिला। उन्होंने मंदिर विकास समिति के द्वारा मंदिर की सुदृढ़ व्यवस्था की सराहना किया साथ ही पुनः मां के दरबार में आने की बात कही। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर विकास समिति के द्वारा उन्हें मां की चुनरी एवं फोटो भेंट कर उनका स्वागत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.