मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधुबनी। न्यायाधीश दीपांकर पाण्डेय सोमवार को मधुबनी के नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कामकाज संभाल लिया। ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने न्यायिक कार्यवाही में भी हिस्सा लिया। शाम में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 2016 में भागलपुर कोर्ट से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी। पुर्णिया जिला कोर्ट ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रहे। मुंगेर सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। फिलहाल पटना हाईकोर्ट में विजिलेंस रजिस्ट्रार के पद पर थे। पूर्व प्रधान जिला जज अनामिका टी के स्थानांतरण के बाद उनका यहां पदास्थापन हुआ है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में कामकाज शुरू होने से वकीलों एवं पक्षकारों में हर्ष है।

हिंदी हिन्दुस्त...