भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, प्रमुख संवाददाता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपांकर पांडेय ने गुरुवार को विशेष केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने सभी वार्ड, रसोई और अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया। कारा में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला न्यायधीश ने उस दौरान कारा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह कारा में समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें और बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता के बारे में जानकारी दें। इसके साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को भी कारा से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिला जज ने अधिकारियों संग की बैठक निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...