छपरा, अगस्त 12 -- सोनपुर। छपरा सिविल कोर्ट के नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह बुधवार की सुबह योगदान करने छपरा जाने के दौरान सोनपुर पहुंचे । उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। उन्होंने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक एवं पूजा- अर्चना की । मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, आचार्य पवन शास्त्री, आचार्य सदानंद पांडेय, बमबम पांडेय, नंद कुमार बाबा आदि ने विधि- विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक एवं पूजा-का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने उन्हें अंग वस्त्र एवं बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यात्री निवास का अवलोकन भी किया तथा व्यवस्थ...