गोरखपुर, मार्च 13 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव क्षेत्र की एक दलित महिला ग्राम प्रधान के साथ बदसलूकी, मारपीट और धमकी देने के मामले में बांसगांव पुलिस ने करीब तीन माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की शिकायत पर उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद 10 मार्च को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्भुआ भट्ट की दलित महिला ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने बीते वर्ष 19 दिसम्बर को तहरीर देकर अपने तथा समर्थकों के साथ बदसलूकी, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने गांव के श्रवण गुप्ता, उसके पुत्र अगस्त गुप्ता और कन्हैया गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के अनुसार पुलिस ने काफी समय तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे आहत होकर वह उच्चाधिकारियों के पास पहुंच...