मिर्जापुर, मई 15 -- चेतगंज,हिन्दुस्तान संवाद । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर कोन ब्लाक के मुजेहरा कला ग्रामसभा की ग्राम प्रधान अनीता सिंह का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगाया दिया गया। डीएम ने यह कार्रवाई गांव के ही योगेश कुमार दुबे, सोहन सिंह,उमेश सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र प्रताप ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच करवाने के बाद की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि गांव में आवास, नाली, खरंजा,पंचायत भवन, कूड़ा भवन, हैंडपंप, हैंड पंप रिबोर हैंडपंप प्लेटफार्म, सोखता गड्ढा, स्ट्रीट लाइट, इंटर लॉकिंग, के कार्य में भारी अनियमितता करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है । यह भी पढ़ें- सामान्य बोर्ड व सशक्त समिति की बैठक नहीं होने पर विवाद गहराया प्रार्थना पत्र पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी मिर्जापुर, जिला युवा ...