बागपत, जून 6 -- क्षेत्र के गोठरा गांव के किसान ने प्रधान के भतीजे पर कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।क्षेत्र के गोठरा गांव में किसान ऋषि परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार के पालन पोषण का एकमात्र दो बीघा कृषि भूमि है। उस पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया। ऋषि का आरोप है कि जमीन पर कब्जा प्रधान के भतीजे ने किया है। वह विरोध करता है, तो जान से मार देने की धमकी देता है। तहसील प्रशासन से वह कई बार जमीन को कब्जा मुक्त कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग कर चुका हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में एसडीओ से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार जिलाधिकारी ने पीडित किसान की शिकायत पर खेकड़ा पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने और कार्रवाई क...