हरदोई, मार्च 28 -- सांडी, संवाददाता। मदारपुर गांव में सड़क चौड़ीकरण को लेकर हुए विवाद में प्रधान के देवर की मौत के मामले में नामजद दो आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। 16 मार्च को मदारपुर में ग्राम प्रधान गिरजा देवी के पति गिरीन्द्र की मौजूदगी में जेठ बृजकिशोर और देवर नरवीर के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद हुआ था। इसमें नरवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। वहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए बृजकिशोर, उसके पुत्र जितेंद्र, सतेंद्र, पौत्र सचिन और रिश्तेदार दीपु पर मामला दर्ज कर लिया था। बृजकिशोर और उसके पुत्र सतेंद्र ने गोपनीय तरीके से कोर्ट मे...