हमीरपुर, मई 15 -- हमीरपुर। ग्राम प्रधान के ड्राइवर ने पपीता खिलाने के बहाने पड़ोसी की पांच वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़खानी की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी एक ही बिरादरी के हैं। जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री 12 मई की शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी खलक सिंह अनुरागी उसे पपीता खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के समय आरोपी की मां भी उसी घर के अंदर मौजूद थी। यह भी पढ़ें- बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 50 वर्षीय व्यक्ति गया जेल आरोपी का घर पीड़ित परिवार के घर से कुछ ही दूरी पर है। घटना के बाद बच्ची पहले सहमी रही। अगले दिन उसने मां को घटना की जानका...