कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। विकास खंड चायल के कसेंदा ग्रामसभा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने मनरेगा मजदूरी भुगतान में मनमानी किया। मामले में डीडीओ ने फरवरी माह में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जवाब नहीं मिलने के आरोप में डीडीओ शैलेन व्यास ने ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने डीडीओ को पत्र भेजकर बताया था कि कसेंदा गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अंत्येष्टि स्थल निर्माण के दौरान मजदूरी की धनराशि एक लाख 81 हजार 706 रुपये का भुगतान श्रमिकों के खाते में न भेजते हुए सीधे ग्राम प्रधान के खाते में भेज दिया है। मामले में उन्होंने डीडीओ से विभागीय कार्रवाई के लिए कहा था। डीपीआरओ का पत्र मिलने के बाद डीडीओ ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण से सम्बंधित...