हरदोई, जून 8 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के गौरा उदयपुर गांव में साइबर ठगों ने ग्राम प्रधान की बहू के बैंक खाते से एक लाख से अधिक रुपए पार कर दिए। खाते से लगातार रुपये कटने के मैसेज मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गौरा उदयपुर की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी की बहू अनीता पत्नी रामजी कुशवाहा का खाता फर्रुखाबाद स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है। अनीता के पति रामजी कुशवाहा ने बताया कि खाते में एक लाख 18 हजार 203 रुपये थे। दो जून की देर रात करीब डेढ़ बजे और अगले दिन मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए। यह भी पढ़ें- प्रधान की बहू के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 1.17 लाख उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच पर पता चला कि तीन जून को खात...