कानपुर, मई 20 -- मंगलपुर,संवाददाता। सन्दलपुर ब्लाक की संदलपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने नव-नियुक्त प्रधान की नियुक्ति को अवैध और गैर-कानूनी बताते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। ​संदलपुर ब्लॉक में संदलपुर ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रधान समीउद्दीन का आकस्मिक निधन 21 मार्च 2026 को हो गया था। नियमानुसार प्रधान का पद रिक्त होने पर खुली बैठक और सदस्यों की सहमति के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होनी चाहिए थी लेकिन आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी ने बिना किसी खुली बैठक व बिना किसी प्रस्ताव और बिना पंचायत सदस्यों की सहमति के वीर सिंह को ग्राम प्रधान नियुक्त कर दिया है। सदस्यों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया विधि विरुद्ध है और इसमें पारदर्शिता का पालन नहीं हुआ है। ग्राम...