देवरिया, मार्च 3 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव में शनिवार की शाम दरवाजे पर खड़ी ग्राम प्रधान की कार को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बेलही गांव के ग्राम प्रधान बृजनारायण यादव की कार दरवाजे पर खड़ी थी। इस बीच अराजक तत्वों ने कार क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...