औरैया, अप्रैल 12 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम मौहारी की वर्तमान ग्राम प्रधान का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने कानपुर के एक अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम मौहारी की ग्राम प्रधान सुधा पाल पत्नी सुघर सिंह पाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ग्राम विकास के लिए कई सराहनीय कार्य किए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके पुत्र नर...