बस्ती, मई 27 -- परसरामपुर। थानाक्षेत्र के एक कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर ग्राम प्रधान ने कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एमडीएम खाते से एक लाख दस हजार निकालने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 25 मई को ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से एक लाख दस हजार निकाल लिया। ग्राम प्रधान ने सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी, धोखाधड़ी करने और गम्भीर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। इस संबंध में बीईओ बड़कऊ वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...