झांसी, जुलाई 25 -- झांसी। बुंदेलखंड क्रांति दल अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के लोकतंत्र, छात्रों और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जब देशभर के छात्र-युवा शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे, तब उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन अंतत: लोकतांत्रिक जनदबाव के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा केवल एक व्यक्ति के पद छोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि यह संदेश है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि होती है। छात्रों के संघर्ष, धैर्य और एकजुटता ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठित एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन परिवर्तन ला सकते हैं।कुंवर यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों और युवा बोले ये लोकतां...