जौनपुर, दिसम्बर 28 -- सुइथाकला। अढ़नपुर गांव में शुक्रवार की शाम अराजक तत्वों ने ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख कर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हमले के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। ग्राम प्रधान मनोज प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विपिन सिंह पुत्र इंदर सिंह और विनय तिवारी पुत्र रामधारी तिवारी पुरानी रंजिश को लेकर अचानक घर पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज और धमकी देते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को लाठी डंडे और रॉड से मारपीट पर घायल कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा उनकी मोबाइल...