संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट में रविवार की शाम बारात में डांस के दौरान लड़कियों-महिलाओं से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में पिटाई से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्रधान और दो बेटे समेत आठ नामजद और छह अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गायघाट के रहने वाले इनरमल पुत्र महिपत का आरोप है कि बारात जाने के लिए अंतिम गाड़ी बची थी। छेड़खानी को लेकर हुए झगड़ा-विवाद के बाद राजकुमार, मंटू, आनंद, बब्बी,सन्नी, तूफानी, कमलेश, सचिन व 5-6 अज्ञात लोग मिलकर उसके भतीजे 20 वर्षीय अनिल कपूर पुत्र भागीरथी को लाठी-डंडा, चइला से सभी लोग मारने-पीटने लगे। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के विरोध पर पिटाई से युवक की मौत, उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव, संतकबीरनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.