प्रधानों ने सरकार के आदेश का किया स्वागत
बाराबंकी, मई 30 -- देवा शरीफ। देवा विकास खण्ड के सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के देवा ब्लाक अध्यक्ष रामनाथ यादव द्वारा आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव और ग्राम पंचायत महोलिया के प्रधान इजहार अहमद उर्फ चंदू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में की गई मांगो का ध्यान रखते हुए किसी बाहरी व्यक्ति को प्रशासक न बनाकर पंचायत के प्रधानों पर भरोसा जताया है। सरकार के इस आदेश का सभी ने स्वागत करते आभार जताया। यह भी पढ़ें- गांवों के विकास की गति नहीं होगी धीमी: विधायक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.