जौनपुर, अप्रैल 27 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सुजानगंज के ग्राम प्रधानों ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधानों का 25 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है जब तक चुनाव निर्धारित ना हो तब तक उन्हें उनके पद पर रहने दिया जाए जिससे गांव का विकास बाधित न हो। मनरेगा कर्मियों में जी राम जी आने से नए-नए नियम बदल रहे हैं जिससे श्रमिकों को परेशानी हो रही है। उनका मूल वेतन पांच सौ किया जाए, ग्राम प्रधानों का पूर्व में कराए गए कार्यों का त्वरित भुगतान कराया जाए, ग्राम प्रधानों एवं गोपालकों का भी वेतन बढ़ाया जाए इनके अतिरिक्त पूर्व में दिए गए मांग पत्रों को सहानुभूत रूप से लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग चंद्र प्रकाश सिंह, संतोष तिवारी, साहब लाल पांडे,...