रामपुर, अप्रैल 26 -- स्वार। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह ने रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक प्रधानों की मांग पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आगामी 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। इस स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की बजाय वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल ही बढ़ाया जाना अधिक उचित होगा। ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान सविता देवी, दर्शन लाल, देवेंद्री देवी, मोहम्मद इस्लाम, भूरी देवी, गोमती देवी, भानुवती सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...