बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। उप निदेशक (पंचायत) के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रधानों का शोषण करने और जांच व कार्रवाई के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया है। कहा कि माडल ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरे होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत खप्टिहाकलां की प्रधान मैना देवी, कुरौली प्रधान अनीता देवी, बदौसा प्रधान सरोज, चिल्ली प्रधान अशोक कुमार, कमासिन की रागिनी, इंगुवा प्रधान राजू, कनवारा प्रधान आशीष, मटौंध ग्रामीण प्रधान शालिनी सिंह समेत दर्जन भर प्रधानों ने सामूहिक हस्ताक्षर से 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- फर्जी हस्ताक्षर कर योजनाओं की राशि के बंदरबांट का आरोप आरोप लगााया कि उप निदेशक पंचायत अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रधानों व सचिवों का आर्थिक व म...