बस्ती, मई 26 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायत का प्रशासक बनाने की सूचना पर प्रधानों में खुशी की लहर है। उनका कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के पहले प्रशासक बनाने की सूचना पर जिले के प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मांग को लेकर ग्राम प्रधान लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नामित हुए प्रधानधरना-प्रदर्शन बस्ती में जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया गया था। उसके बाद लखनऊ के इको पार्क में धरना देकर प्रदेश के ग्राम प्रधानों ने सरकार के समक्ष अपनी मांग रखा था। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि शासन से मिले कार्यालय ज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। उसके बाद 27 मई से निवर्तमान ग्राम प्रधान को ग्र...