मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को ही समाप्त हो जाने के पश्चात राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन एवं अन्य संगठन के मांग पर सरकार द्वारा प्रधान को ही प्रशासक नियुक्त करने की घोषणा के बाद प्रधानों में खुशी का माहौल है। इस घोषणा के बाद शनिवार को पहली बार विकास भवन पर पहुंचे संगठन के प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र राय का जनपद के प्रधानों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। साथ ही लोगों में मिठाइयां बाटकर अपने खुशी का इजहार किया। सभी ने एक स्वर में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव तक के लिए प्रशासक बने प्रधान कैसे करेंगे काम? शासन ने डिटेल में बताया प्रधानों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र राय ने कहा कि प्र...