प्रधानों के अधिकारों की अनदेखी पर दी आंदोलन की चेतावनी
कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने पंचायत चुनाव समय से न कराए जाने और प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा न होने पर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.चन्द्रकांत यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजते हुए कहा है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए प्रधानों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रधानों को नजरबंद करने जैसी कार्रवाई कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पंचायत चुनाव और कार्यकाल बढ़ाने को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया तो अखिल भारतीय प्रधान संगठन प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन करेगा। संगठन का कहना है कि सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.