बाराबंकी, मार्च 10 -- कोठी। सिद्धौर ब्लाक स्थित स्व. चंद्रमौलि सभागार परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय प्रधानों और स्थानीय निकाय प्राधिकारियों की उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित की गई। बीईओ सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय ने इसकी अध्यक्षता की। संगोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने बालिका शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने ने 'ग्रामोदय को राष्ट्रोदय का आधार बताया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे विद्यालयों में अभिभावकों का सहयोग लेकर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान दें। प्रांतीय संगठन मंत्री देवेंद्र द्विवेदी ने विद्यालयों के सौंदर्यीकरण, भौतिक संसाधनों की वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के वातावरण को सुदृढ़ करने पर बल दिया। आगे उन्होंने ने मिशन निपुण भारत के त...