औरैया, मई 20 -- अछल्दा, संवाददाता। जनपद की ग्राम पंचायतों में इन दिनों गतिविधियां तेज हो गई हैं। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने में अब महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में कई पंचायतों में विकास कार्यों, भुगतान प्रक्रियाओं और योजनाओं से जुड़े काम तेजी से कराए जा रहे हैं। गांवों में निर्माण कार्यों से लेकर पंचायत निधि के उपयोग तक की गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कार्यकाल समाप्त होने से पहले उपलब्ध बजट और विकास निधि के उपयोग को लेकर ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों की सक्रियता बढ़ गई है। कई ग्राम पंचायतों में अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भुगतान संबंधी फाइलों को तेजी से निस्तारित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पोर्टल ठप होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य रु...