कौशाम्बी, मई 26 -- प्रदेश सरकार की तरफ से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल/प्रशासक व्यवस्था बढ़ाए जाने के निर्णय पर बुधवार को चायल ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी और अधूरे कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी। उपस्थित लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में उत्साह का माहौल रहा और प्रधानों ने सरकार के निर्णय को ग्रामीण हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रधानों में खुशी, व्यक्त किया आभार इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष मै...