फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा माह के तहत बढ़पुर ब्लाक में प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रधानों को ग्राम सड़क सुरक्षा समिति में सड़क सुरक्षा अग्रदूत घोषित किया गया। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने कहा कि प्रधान अपने गांव में ग्राम सड़क सुरक्षा की बैठक करें और ग्रामीणों को प्रेरित करें कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न करें। नशे में वाहन न चलायें और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...