इटावा औरैया, मई 19 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित भदावर गेस्ट हाउस में आई एक बारात में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों ने मिलकर युवक और उसके बहनोई पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुलसी अड्डा निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 6 मई की रात अपने बहनोई अवनीश कुमार निवासी करियाडाडा थाना पछायगांव के साथ गौरव की बारात में शामिल होने के लिए भदावर गेस्ट हाउस गए थे। वहां पहले से मौजूद थाना पछायगांव का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ पप्पू, हरेन्द्र यादव, सचिन उर्फ पंकज, लालू, छोटू, अवनीश यादव समेत अन्य लोगों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर ...