अमरोहा, जून 23 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव कनपुरा में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर विवाद में वर्तमान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष के बीच गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए बिगड़ती स्थिति को संभाला। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक पक्ष से गांव कनपुरा निवासी कमरे आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार सुबह गांव के हारून, जावेद, उवैस, पूर्व प्रधान अफरोज, अल्तमश, इमरान, मेराज व मजाहिर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने उसके बेटे अरबाज पर धारदार हथियार तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की...