आजमगढ़, मई 10 -- तरवां। क्षेत्र के खरिहानी बाजार में शनिवार को प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। घायल शनि जायसवाल रोज की तरह पानी सप्लाई करने के लिए घर से निकल रहे थे। घर के पास ही कुछ लोग रोक कर मारने पीटने लगे। बचाव में आई पत्नी अभीषेखा जायसवाल इसके साथ ही मां और बहन को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। शनि प्रधानी चुनाव लड़ने के लिए प्रचार प्रसार कर थे। उन्हें कुछ लोग धमकी दे रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...