प्रधानी के चुनाव में कौन किसे वोट देगा? युवक को माता-पिता से हुआ झगड़ा, टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा
सीतापुर, अगस्त 1 -- Sitapur News: यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होना भले ही अभी बाकी हो, लेकिन गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर सुगबुगहाट शुरू हो गई है। कहीं-कहीं तो वोट देने को लेकर अपने लोगों के बीच ही झगड़े शुरू हो गए हैं। सीतापुर जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। पिसावां तहसील के गांव चौखड़िया में एक युवक का प्रधानी के चुनाव में वोट देने को लेकर मात-पिता से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह गुस्सा होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और जमकर हंगामा किया। युवक टॉवर से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। करीब तीन घण्टे तक युवक ने पुलिसकर्मियों को छकाया, तब जाकर वह नीचे उतरा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.