संभल, जनवरी 31 -- बबराला थाना क्षेत्र के पहलबाड़ा गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात दस बजे दो विरोधी पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी देखते ही देखते फायरिंग और पथराव में तब्दील हो गई। इस हिंसा में प्रधान मीरा देवी की 65 वर्षीय सास प्रेमवती को गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, पथराव में प्रधान के पति पवन घायल हो गए। दूसरी ओर सुभाष पक्ष की तरफ से देवेश को भी गोली लगने से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। पहलवाड़ा गांव में मौजूद प्रधान मीरा देवी और गांव निवासी सुभाष पक्ष के बीच लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों में फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। इस दौरान प्रधान मीरा देवी की सास प्रेमवती को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही म...