बरेली, अप्रैल 11 -- नवाबगंज, संवादददाता। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में शुक्रवार को ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के रिश्तेदार भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने ग्राम प्रधान के बेटे पर फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गया। मारपीट में दूल्हा और फौजी समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों की ओर से 30 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।नवाबगंज के जरेली गांव में ग्राम प्रधान मुनाजिर और पूर्व ग्राम प्रधान अली रज़ा में चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। ग्राम प्रधान मुनाजिर का आरोप है कि पूर्व प्रधान अली रजा उनसे रंजिश मानता है। शुक्रवार को उनका पुत्र अरजैन कोचिंग पढ़कर गांव...