संवाददाता, मार्च 11 -- UP News: यूपी के बागपत के दोघट कस्बे में मंगलवार रात बारात में आए शामली के बहावड़ी गांव के पूर्व प्रधान के पति और कुख्यात सागर मलिक के सौतेले पिता की उसके ही गांव के दो युवकों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, हत्यारोपी का चचेरा भाई अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी ने दोघट थाने पर अपने ही गांव एक ही परिवार के चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि बहावड़ी गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश का इतिहास खूनी रहा है। इस रंजिश में अब तक करीब 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विक्की उर्फ विवेक की हत्य...