कानपुर, अप्रैल 6 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा ब्लॉक के मनेथू द्वितीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका व सहायक शिक्षिका के बीच शनिवार को हुई हाथापाई के बाद सोमवार को बीईओ ने स्कूल पहुंच कर पंचायत की। यहां ग्रामीणों ने भी प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक न होने की बात कही।प्राथमिक विद्यालय मनेथू द्वितीय में प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापक के बीच रिजल्ट रजिस्टर को लेकर विवाद है। सोमवार को सहायक अध्यापक के रूम में ताला पड़े होने पर शिक्षिका ने इसकी शिकायत बीईओ से की। बीईओ ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापिका पर कई गंभीर आरोप लगाए। विद्यालय में कुल 55 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को रिजल्ट रजिस्टर को लेकर प्रधानाध्यापिका भारती सचान व सहायक अध्यापक शशिबाला के बीच छीना झपटी के बाद हाथापाई भी हो गई थी। शिक्षिका शश...